Uncategorized

किन्नौर : जागरूकता रैली के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक

भावानगर (सुरजीत नेगी/संवाददाता),

जिला किन्नौर में पर्यावरण सरंक्षण व स्वच्छता के दृष्टिगत लाइफ-स्टाईल फॉर एनवाॅयरनमेंट कार्यक्रम (मिशन लाइफ) 15 मई से 05 जून 2023 तक चलाया जा रहा है। मिशन लाईफ के अंतर्गत जिला किन्नौर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पिछले कल जिला के रिकांग पिओ में युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा स्वच्छता के प्रति एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांग पिओ के विद्यार्थियों द्वारा नारों व रैली के माध्यम से लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा जिला की ग्राम पंचायत शुदारंग, चारंग, रिस्पा, चांगो व अकपा में स्थानीय महिला मण्डलों, स्वयं सहायता समूहों व युवक मण्डलों द्वारा विशेष सफाई अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर लोगों को गांव की ऐतहासिक धरोहरों, सामुदायिक केद्रों, स्कूली भवनों, महिला मण्डल भवनों, पंचायत भवनों के सौंदर्यीकरण व रख-रखाव के बारे लोगों को जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त पारम्परिक जल-स्त्रोतों की साफ-सफाई भी की गई।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

14 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

17 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago