Categories: Uncategorized

संगड़ाह नगर पंचायत की मतदाता सूची का प्रारूप जारी, 16 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित

ददाहू ( हेमंत चौहान, संवाददाता ),

नगर पंचायत संगड़ाह के वार्ड संख्या 01 से 07 के निर्वाचन हेतू मतदाता सूचियों का प्रारूप तैयार कर 07 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित कर दिया गया है। प्रकाशित की गई मतदाता सूची लोगों के निरीक्षण हेतू उप मंडलाधिकारी कार्यालय संगडाह तथा तहसीलदार कार्यालय संगडाह में उपलब्ध रहेगी।
यह जानकारी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उप मंडलाधिकारी(ना0)संगडाह सुनील कायथ ने देते हुए बताया कि यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में नाम जोड़ने का दावा, सूची में दर्ज नाम पर आपति अथवा किसी प्रविष्टि में उल्लेखित विवरणों में सुधार दर्ज करना हो तो वह प्रपत्र संख्या 4, 5 अथवा 6 में अपना दावा या आपति 16 अप्रैल, 2026 तक पुनरीक्षण प्राधिकारी एव ंनायब तहसीलदार संगडाह के समक्ष व्यक्तिगत रूप से अथवा एजेंट के माध्यम से या पंजीकृत डाक द्वारा प्रस्तुत कर सकता है।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी की गई अधिसूचना अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 07 अप्रैल को कर दिया गया है जबकि पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा दावे एवं आपतियों का निपटान 18 अप्रैल तक, तथा अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल, अपीलों का निपटान अपीलीय प्राधिकारी द्वारा 27 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 अप्रैल या उससे पूर्व किया जाएगा।
उप मंडलाधिकारी ने नगर पंचायत संगडाह के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वह मतदाता सूचियों का निरीक्षण कर लें तथा यदि मतदाता सूची में त्रुटियों संबंधित किसी भी प्रकार की आपति या दावें हो तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

10 hours ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

13 hours ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

13 hours ago

चौपाल में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ चार गिरफ्तार, वाहन से 14 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

17 hours ago

चौपाल में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी फॉर्च्यूनर, एक बच्ची की मौत, 7 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल: शिमला जिले के चौपाल में देवत सड़क के समीप शुक्रवार शाम करीब…

20 hours ago

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 117 सड़कें बंद; दो जिलों में येलो अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य…

2 days ago