Categories: Uncategorized

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए मादक पदार्थ तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई की गई है।
दिनांक 05.04.2026 को स्पेशल सेल शिमला की पुलिस टीम थाना सदर शिमला के क्षेत्राधिकार में गश्त पर थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रेखा पत्नी स्व. बबलू उर्फ कालू, निवासी मोलिजागरा, मनीमाजरा, उम्र लगभग 40 वर्ष, कोडी बस्ती डाउनडेल, शिमला में हेरोइन (चिट्टा) बेच रही है।
उक्त सूचना पर टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए डाउनडेल, शिमला में आरोपिया को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में महिला पुलिस कर्मी द्वारा उसके पर्स की तलाशी ली गई, जिसमें से 40 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया।
बरामद मादक पदार्थ को विधिवत कब्जे में लेकर सील किया गया तथा सभी कानूनी औपचारिकताएं मौके पर पूरी की गईं। इस संबंध में थाना सदर शिमला में धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया तथा आरोपी महिला को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।मामले में जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, चौक बाजार में खूनी झड़प

नरेंद्र कुमार सोलन सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार को तीन युवकों के बीच…

7 hours ago

संगड़ाह के जावगाधार में युवक का रास्ता रोककर मारपीट, हाथ में काटा; जान से मारने की धमकी

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर के संगड़ाह थाना क्षेत्र के जावगाधार में मारपीट का मामला सामने…

10 hours ago

रेणुका जी में बस चालक को खिड़की से खींचकर मारपीट, तीन लोगों पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के रेणुका जी थाना क्षेत्र में बस चालक के साथ मारपीट का…

10 hours ago

चौपाल में चिट्टे की बड़ी खेप के साथ चार गिरफ्तार, वाहन से 14 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल। शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

14 hours ago

चौपाल में दर्दनाक हादसा: 100 मीटर गहरी खाई में गिरी फॉर्च्यूनर, एक बच्ची की मौत, 7 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट। चौपाल: शिमला जिले के चौपाल में देवत सड़क के समीप शुक्रवार शाम करीब…

17 hours ago

हिमाचल में बारिश का दौर जारी, 117 सड़कें बंद; दो जिलों में येलो अलर्ट

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य…

2 days ago