मुख्य समाचार

शिमला : सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 110 रुपये प्रति लीटर मिलेगा सरसों का तेल: मुख्यमंत्री

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को उपदान दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करते हुए उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से दिये जाने वाला सरसों का तेल 110 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थियों को सरसों का तेल अब पहले की तुलना में लगभग 37 रुपये प्रति लीटर सस्ता उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि जून, 2023 से पहले गरीबी रेखा से नीचे लाभार्थियों को सरसों का तेल 142 रुपये प्रति लीटर तथा गरीबी रेखा से ऊपर के लाभार्थियों को 147 रूपये प्रति लीटर की दर से प्राप्त हो रहा था। मुख्यमंत्री कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को राहत प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। इस दिशा में निरन्तर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जन हितैषी निर्णय लिये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न प्रदान किये जाएं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 19 लाख 74 हजार 790 राशन कार्ड धारक हैं, जिन्हें 5197 उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से उपदान दरों पर विभिन्न खाद्यान्न प्रदान किये जा रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 4.87 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…

1 day ago

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

2 days ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

2 days ago

पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…

2 days ago

NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…

2 days ago

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…

2 days ago