Categories: Uncategorized

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.258 किलोग्राम चरस बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुरुवाला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त के दौरान बांगरन चौक के पास मौजूद थी, तभी पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि लक्ष्य नेगी पुत्र नरेश, निवासी गांव गोजर अडैन, डा. खोदरी, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर तथा यश पुत्र ओम प्रकाश, निवासी गांव डोण्डली, डा. खोदरी, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, वाहन नंबर CH04C-7097 में अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त हैं।सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को रोका और तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1.258 किलोग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस द्वारा आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जा रहा है, ताकि इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

1 day ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

2 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago