निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।
राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए गश्त पर थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अक्षित चौहान निवासी पुराना बस स्टैंड राजगढ़ अपने दो साथियों अजय कुमार और शुभम वर्मा के साथ घर के कमरे में चिट्टा बेच रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस रात करीब 8:40 बजे मौके पर पहुंची। दरवाजा खुलवाकर तीनों युवकों से पूछताछ की गई और कमरे की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान अलमारी के लॉकर से हल्के नीले रंग की पॉलिथीन में रखा क्रीम रंग का संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ।जांच किट से परीक्षण करने पर वह पदार्थ हेरोइन/चिट्टा पाया गया। उसका कुल वजन 4.87 ग्राम निकला।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…