नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ),
नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया । कार्यक्रम में विधायक अजय सोलंकी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधायक ने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए संगठन की मजबूती और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विधायक ने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ समाज में परिवर्तन लाने की प्रेरणा दी।शिविर के दौरान युवाओं ने संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ बनाने, जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने तथा सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। समापन अवसर पर “एंटी चिट्टा अभियान” के अंतर्गत एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से नशा मुक्त समाज का संदेश देते हुए युवाओं ने आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के अंत में शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गए । NSUI के जिला अध्यक्ष मनदीप सिंह ठाकुर ने बताया कि इस तरह का आयोजन हिमाचल में पहली बार हुआ है जिसकी शुरुआत सिरमौर से की गयी है।
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…