मुख्य समाचार

शिमला : सरकार वर्षा और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की करें भरपाई : बिंदल

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा की दिसंबर, जनवरी और फरवरी के महीने में जो अपेक्षित बर्फ और बरसात होनी चाहिए थी वह नहीं हुई, किसान और बागबान का भारी मात्रा में इससे नुकसान हुआ।

अप्रैल और मई के महीने में लगातार वर्षा और ओलावृष्टि का होना, आंधी तूफान का होना, इससे हिमाचल प्रदेश के किसान को भारी नुकसान हुआ है। जहां बागवान की फसलें टूट गई, झड़ गई, पेड़ टूट गए ,ऊपर से उखड़ तक गए। वहीं पर किसान की खड़ी हुई फसल बैठ गई। पिछले कुछ दिनों के अंदर एक अजीब और गरीब सा मौसम पूरे प्रदेश के अंदर व्याप्त है। ऐसे में किसान-बागवान व अनेकों ग्रामीण, शहरी लोग ऐसे हैं जिनके मकानों की छतें उड़ गई, मकान ध्वस्त हो गए, गाड़ियों के ऊपर पेड़ों के गिरने से भारी नुकसान हुआ। ऐसे में प्रदेश की सरकार की ओर से धरातल स्तर के ऊपर एवं जमीनी स्तर के ऊपर अभी कोई एसेसमेंट करते हुए लोगों के नुकसान की भरपाई की दिशा के अंदर कोई पद दिखाई नहीं दे रहा। हमारा आग्रह है कि सरकार इस मामले में मुस्तैदी के साथ काम करते हुए नुकसान का एसेसमेंट करते हुए किसान-बागबान व अन्य लोगों के नुकसान की भरपाई करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

19 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago