मुख्य समाचार

राजगढ़ : क्षेत्रों में बढ़ते नशे के दुषप्रभाव के बारे राजगढ़ व्यापार मंडल ने पुलिस विभाग के साथ की बैठक

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

आज व्यापार मंडल राजगढ़ की एक बैठक डीएसपी पुलिस विभाग राजगढ़ अरुण मोदी व एस.एच.ओ. रविंद्र कौशल के साथ डीएसपी ऑफिस राजगढ़ में संपन्न हुई | इस बैठक में राजगढ़ बाजार में यातायात की व्यवस्था के बारे में संपूर्ण चर्चा हुई | व्यापार मंडल ने बाजार की सभी समस्याएं पुलिस विभाग को बताई व विभाग ने उनका समाधान करने का पूर्ण आश्वासन दिया | साथ ही विभाग ने सभी व्यापारियों से इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए उनका समर्थन करने की भी अपील की | व्यापार मंडल ने राजगढ़ में व आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते नशे के दुष्प्रचार व दुषप्रभाव के बारे में भी चिंता व्यक्त की | इस पर विभाग ने सकारात्मक कदम उठाने की बात कही | साथ ही विभाग ने यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी व्यापारी भाइयों का सहयोग मांगा | इस बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष हरिओम खेड़ा, उपाध्यक्ष तरुण साहनी, उपाध्यक्ष विवेक पल्हा, सचिव प्रमोद पुंडीर, मीडिया प्रभारी नितिन वलयाट व सदस्य हर्ष आनंद, अमनदीप साहनी, अंकुर सहनी, मुकेश मेहता आदि सभी व्यापार मंडल के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में 4.87 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…

1 day ago

कड़े पहरे में शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, मंडी में दो नकलची पकड़े

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…

2 days ago

सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी के प्रतिनिधिमंडल ने की प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…

2 days ago

पुलिस थाना देहा क्षेत्र में 5.52 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामदगी के केस में सप्लायर भी गिरफ्तार*

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…

2 days ago

NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, विधायक अजय सोलंकी ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…

2 days ago

सिरमौर पुलिस का नशे पर प्रहार, 1.258 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…

2 days ago