मुख्य समाचार

बैजनाथ : छोटा भंगाल बैजनाथ का महत्वपूर्ण क्षेत्र : किशोरी लाल

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),  

मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का छोटा भंगाल क्षेत्र महत्वपूर्ण स्थान और इसके विकास के लिये धन की कोई कमी आने नहीं दी जायेगी। सीपीएस ने आज मुल्थान में जन समस्याओं को सुना और छोटा भंगाल क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और सरहनीय कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार, प्रदेश को आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की दिशा में विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को विशेष प्राथमिकता देते हुए गरीब लोगों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिये योजनाओं को बनाकर धरातल पर उतारा जा रहा है। किशोरी लाल ने कहा कि छोटा भंगाल  बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र का प्रमुख पर्यटक स्थल और बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं नैसर्गिक सौंदर्य, जलवायु अपनी समृद्ध संस्कृति के चलते छोटा भंगाल पर्यटकों का भी पसंदीदा स्थान है। यहां वर्ष भर हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त छोटा भंगाल क्षेत्र में करोडों रुपये की बेमौसमी सब्जियों का उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि  इस क्षेत्र में फल उत्पादन की ओर भी स्थानीय लोगों को प्रेरित करने के लिये विभाग को दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। सीपीएस ने कहा कि बीड, बिलिंग वया राजगुन्दा बड़ाग्रां सड़क के शेष कार्य के लिये साढ़े 9 करोड़ से कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में कार्य पूर्ण कर बस सेवा पोलिंग तक आरंभ की जायेगी। उन्होंने कहा कि मुल्थान में 4 करोड़ 26 लाख से संयुक्त कार्यालय परिसर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि छोटा बंगाल क्षेत्र में बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो। इसके लिए अध्यापको के पदों को शीघ्र भरने के आदेश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि लोकनिर्माण विभाग को मुल्थान कॉलेज भवन के निर्माण को आरम्भ करने के लिये भी निर्देश भी जारी किये गए हैं। उन्होंने कहा कि छोटा भंगाल क्षेत्र में स्वाड़, अन्द्रोंलीमलां तथा बुझलिंग सड़कों का निर्माण  की औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का  विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ के विकास के कार्यों को गति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 40 करोड़ की लागत से पेयजल योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त नगर पंचायत क्षेत्र में सीवरेज सुविधा के लिए भी 68 करोड़  की योजना बनाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

18 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

21 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago