अपराध /दुर्घटना

रामपुर : सिद्धपुर-बतनाल मार्ग पर युवक से चिट्टा व अफीम बरामद

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस थाना ननखड़ी के तहत एक युवक से अवैध चिट्टा व अफीम बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी आगामी छानबीन शुरू कर दी है। एसडीपीओ रामपुर शिवानी महला ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार रात ननखड़ी थाने का दल हेड कॉन्स्टेबल सुनील कुमार की अगुआई में गश्त पर था। इस दौरान रात करीब सवा दस बजे सिद्धपुर-बतनाल मार्ग पर एक संदिग्घ युवक की शक के आधार पर तलाशी ली गई। युवक की तलाशी में 3.16ग्राम अफीम व 0.23 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवक की  पहचान 30 वर्षीय अंकुश खाची पुत्र रमेश चंद खाची गांव गुनसेरी डाकघर खड़ाहन तहसील ननखड़ी जिला शिमला के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर खिलाफ एनडीपीएस की धारा 18 व 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

11 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

19 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago