मुख्य समाचार

किन्नौर : सांगला व छितकुल को पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा विकसित – जगत सिंह नेगी

भावानगर (सुरजीत नेगी/संवाददाता),

जनजातीय जिला किन्नौर का छितकुल व सांगला क्षेत्र है पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण। यह बात राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने 11 दिवसीय जनजातीय जिला किन्नौर के प्रवास के दौरान जिला के महत्वपूर्ण पर्यटक क्षेत्र छितकुल में आम जनता को संबोधित करते हुए कही। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल देव भूमि होने के साथ-साथ एक पर्यटन स्थल है तथा जनजातीय जिला किन्नौर अपने पारम्परिक रीति-रिवाज, वेश-भूषा व नैसंगिक सौंदर्य के कारण एक बहुत ही आकर्षक व मनमोहक पर्यटक स्थल है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से जिला का छितकुल व सांगला क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण स्थल है। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि छितकुल को पर्यटन की दृष्टि से बढ़ावा देने के दृष्टिगत नागस्ति बैरियर को शीघ्र ही स्थानान्तरित किया जाएगा ताकक दूमति व इसके साथ लगते क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ यहां आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके अतिरिक्त छितकुल में सिवरेज प्रणाली का कार्य तुरंत प्रभाव से किया जाएगा ताकि छितकुल और अधिक सुदंर व मनमोहक पर्यटन स्थल बन सके। उन्होंने कहा कि बस-स्टैंड के साथ सुलभ शौचालय का निर्माण किया जाएगा तथा सड़क की मुरम्मत का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छितकुल व सांगला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पैरागलाईडिंग, रिवर-राॅफ्ंिटग इत्यादि साहसिक पर्यटक खेलों की शुरूआत की जाएगी। इससे जहां क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी वहीं जिला के युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव के दौरान किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है जिसका उद्धारण है पुरानी पेंशन योजना की बहाली। इसी तरह प्रदेश की जरूरतमंद महिलाओं को 1500 रुपये की मासिक पेंशन देने के वादे को भी सरकार द्वारा पूरा किया जा रहा है तथा अधिकतर जरूरतमंद महिलाओं को मासिक पेंशन प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त निःशुल्क 300 यूनिट बिजली प्रदान करने की दिशा में भी प्रदेश सरकार चरणबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा।

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस अवसर पर बीपीएल के 51परिवारों को एलईडी सोलर लैंप वितरित किए। इसके उपरांत राजस्व, बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बटसेरी ग्राम पंचायत का दौरा कर आम जनता की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर किन्नौर जिला का नाम देश व प्रदेश भर में रोशन करने वाले बटसेरी के अमित नेगी भी उपस्थित थे। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार जिला के भूमिहीन लोगों को भूमि दिलाने के प्रति तत्परता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नौ-तोड़ के माध्यम से जिला के ज़रूरतमंद लोगों को भूमि दिलाने के लिए प्रदेश सरकार कार्यरत है। इसके अलावा एफआरए के माध्यम से लोगों को भू-पट्टे प्रदान करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन शीघ्र ही जिला में किया जा रहा है। राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का इस अवसर पर महिला मण्डल रक्च्छम द्वारा पारम्परिक ढंग से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष उमेश नेगी, उपमण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता, उपपुलीस अधीक्षक भावानगर नरेश सहित, विभिन्न ग्राम पंचायत के पधानों सहित अन्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दरबार अम्बोआ में गौ रक्षा के लिए एक भव्य बैठक का आयोजन

ऊना (अक्की रत्तन , संवाददाता ), गौ माता के ऊपर हो रहे आत्याचार को लेकर…

3 hours ago

अमरूद तोड़ने पर मासूम से दरिंदगी! बच्ची को बांधकर पीटने का वीडियो वायरल, आरोपी से पूछताछ

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला ऊना की ग्राम पंचायत बहडाला से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना…

19 hours ago

गैलियो शिरगुल मंदिर चोरी मामला: 6 दोषियों को 2-2 साल कैद और जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…

1 day ago

राजगढ़ में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…

1 day ago

कुल्लू में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 3 की मौत, कई घायल

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…

2 days ago

मतियाना बाजार में रोड रेज: पर्यटक कार सवारों ने स्थानीय को मारी टक्कर, पिस्तौल जैसी वस्तु दिखाकर फैलाया डर

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…

2 days ago