मुख्य समाचार

किन्नौर : जिला में 21 जून तक विशेष योग शिविरों का किया जाएगा आयोजन

भावानगर (सुरजीत नेगी/संवाददाता),

जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है जिसके तहत किन्नौर जिला में विशेष योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला के रिकांग पिओ सहित कल्पा, निचार व पूह विकास खण्डों के सभी 27 आयुर्वैदिक स्वास्थ्यों केंद्रों में 01 जून से 21 जून, 2023 तक योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आयुर्वैदिक अस्पताल रिकांग पिओ व होम्योपैथिक चिकित्सा केंद्र में प्रत्येक सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में 500 योग सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन योग सत्रों में आसान प्राणायम क्रियाओं द्वारा शारीरिक एवं मानसिक रोगों से मुक्ति के लिए योग क्रियाएं बताई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इन योग शिविरों का मुख्य उद्देश्य योग के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि योग एक प्राचीन परम्परा है जो मानसिक बीमारियों के साथ-साथ शारीरिक रोगों से इंसान को दूर रखता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में यह आवश्यक है कि हर एक इंसान प्रतिदिन सुबह व शाम योग करें ताकि वह तंदरूस्त रह सके क्योंकि स्वास्थ्य सबसे बड़ा आहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है तथा योग व साधन है जिससे ये दोने प्राप्त होते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago