मुख्य समाचार

सिरमौर : बोगधार मेले में महिलाएं देगी पेयजल संरक्षण का संदेश, उप मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

5 जून पर्यावरण दिवस पर जल शक्ति विभाग हिमाचल प्रदेश सिरमौर जिला के बोगधार मेले के दौरान राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन करेगा। इस आयोजन में माननीय उप मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक विनय कुमार करेंगे। 5 जून को उप मुख्यमंत्री हर घर के लिए एक संकल्प पत्र का विमोचन भी करेंगे। जिसमें परिवार से पेयजल संरक्षण और संग्रहण की अपील की गई है। जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता एवं राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के निदेशक ई. जोगिन्द्र चौहान ने जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि पेयजल संरक्षण और गुणवत्ता का संदेश देने के लिए महानाटी का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला और प्रदेश से लगभग एक हज़ार से अधिक महिलाएं हिस्सा लेंगी। प्रदेश के जाने-माने लोक गायक डॉ. के.एल. सहगल अपने गीतों के माध्यम से जल जागरुकता का संदेश देंगे। चौहान ने बताया कि इस आयोजन से महानाटी में भाग लेने वाली हर महिला के घर और गांव तक पेयजल जागरुकता का संदेश जाएगा और साथ ही प्रदेश भर में भी एक व्यापक संदेश पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग की ओर से 1 मई से पेयजल संरक्षण और गुणवत्ता पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें अब तक प्रदेश भर में सैंकड़ों स्थानों पर पानी की जांच की जा चुकी है जिसमें गांव, स्कूल, आंगनबाड़ियां आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बरसात और गर्मियां आने से पहले जल शक्ति विभाग लोगों को स्वच्छ पेयजल देने की अपनी प्रतिबद्धता के तौर पर यह तैयारी कर रहा है ताकि लोगों को साफ और पीने योग्य पानी दिया जा सके। इसके साथ लोग स्वयं भी पेयजल स्रोतों को साफ रखने के प्रति सचेत रहें। उन्होंने बताया कि यह जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

1 hour ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

3 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

4 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

7 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

7 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

7 hours ago