अपराध /दुर्घटना

मंडी : ससुराल पक्ष की मारपीट से मजबूर होकर 27 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

विवाहिता ने उसके साथ हुई मारपीट की घटना को वीडियो कॉल के माध्यम से अपनी छोटी बहन को बयां करने के बाद खौफनाक कदम उठाते हुए मौत को गले लगा लिया। मामला मंडी जिला के पुलिस थाना धनोटू के तहत एक 27 वर्षीय विवाहिता को ससुराल पक्ष द्वारा प्रताड़ित करने के कारण फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी गई। घटना रविवार को ग्राम पंचायत कोट के चुनाहण क्षेत्र के गांव मलहणू में पेश आई है। सूचना मिलते ही डीएसपी सुंदरनगर दिनेश ने धनोटू पुलिस थाना टीम सहित मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया जा रहा है। वही मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस द्वारा प्रदेश पुलिस की फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। मामले में मृतिका द्वारा रविवार सुबह अपनी छोटी बहन को वीडियो कॉल के माध्यम से ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ की जा रही मारपीट की जानकारी भी दी गई थी। पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों के बयान के आधार पर पति,सास और देवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने पर एफआईआर दर्ज किया गया है। मृतिका अपने पीछे करीब एक वर्ष की एक नन्ही बच्ची छोड़ गई है। पुलिस ने मामले में उपरोक्त तीनों लोगों को हिरासत में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना धनोटू की ग्राम पंचायत कोट के चुनाहण क्षेत्र के गांव मलहणू में रविवार को 27 वर्षीय विवाहिता तनुजा द्वारा ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने के कारण फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी गई। मामले में मृतिका के परिजनों द्वारा ससुराल पक्ष पर उसके साथ मारपीट करने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई गई है। इस कारण ससुराल पक्ष द्वारा मृतिका को आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिस द्वारा मृतिका के परिजनों के बयान के आधार पर पति,सास और देवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। मृतिका के शव का पोस्टमार्टम श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया जा रहा है। पुलिस की मामले में आगामी जांच जारी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने कहा कि पुलिस थाना धनोटू के अंतर्गत एक 27 वर्षीय विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर अपनी जान देने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में करवाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में फॉरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य जुटाए गए हैं और पुलिस की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

6 minutes ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

30 minutes ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

1 hour ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

1 hour ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

3 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

3 hours ago