मुख्य समाचार

सोलन : डॉ. राजीव बिंदल का जिला सोलन में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू

सोलन (कमलजीत/संवाददाता),

आज सोलन के रेस्ट हाउस में भाजपा प्रदेशा अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल का जिला सोलन मे होगा 1 जून को कार्यक्रम को लेकर सोलन शहर की जनता मे भारी उत्साह है | वहीं सोलन जिला भाजपा कार्यकर्ताओ ने भी प्रदेश अध्यक्ष बिंदल का भव्य स्वागत करने के लिए तैयारीयां शुरू कर दी है | कार्यक्रम भव्य सुंदर व व्यवस्थित हो इसको लेकर लगातार बैठको का दौर सोलन में जारी है | भाजपा मंडल सोलन के उपाध्यक्ष धर्मेदर ठाकुर (बंटी) की अध्यक्षता में एक बैठक हुई | बैठक मे शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बनाई गई समितियो से फिड बैक लिया | जानकारी देते हुए सोलन जिला भाजपा प्रैस सहसचिव मुकेश गुप्ता ने बताया कि जिला सोलन का ये कार्यक्रम मंडल भाजपा सोलन में होना तय हुआ है | कार्यक्रम स्थल सनातन धर्म सभा लोअर बजार सोलन तय किया गया है | गुप्ता ने कहा कि डॉक्टर बिंदल का राजनितीक सफर सोलन शहर से ही शुरू हुआ था और सोलन बिंदल की जन्मभूमी है | डॉक्टर बिंदल सोलन के विकास व समाजसेवा के लिए आज भी सोलन की जनता के दिलों पर राज करते है | इसलिए सोलन की जनता भी डॉक्टर बिंदल से मिलने के लिए अति उत्साहित है। कार्यक्रम के लिए सोलन जिला अध्यक्ष अशुतोष वैद्य की अध्यक्षता मे समितियों का गठन किया गया है जिससे मंच एव सभागार, भोजन व्यवस्था, प्रचार प्रसार, प्रैस मीडीया, साज सज्जा, स्वागत समिति, सोशल मीडिया, बिजली पानी स्वच्छता, यातायात, अधिकारी व्यवस्था आदि समितियों का गठन किया गया है। कार्यक्रम में नरेश बंसल सांसद राज्य सभा भी विषेश रूप से शामिल होगे। बैठक मे कार्यक्रम के प्रभारी लक्षमी ठाकुर, कुमारी शीला, रविंदर परिहार, सजीव कुमार,भरत साहनी, रोहित ठाकुर, नेहा कश्यप, मुनीलाल परिहार, रूशी वालिया, नंदराम कश्यप, कांती सरूप, नरेंद्र ठाकुर, दुर्गादत, तीर्थानंद ,चंद्रकांत, जिला,मंडल मोर्चो, प्रकोष्ठो के पदाधिकारी व अन्य कार्यकर्ता मौजुद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago