अपराध /दुर्घटना

मंडी : सुंदरनगर में बाइक और कार चोरी मामले में पुलिस के हाथ लगी सफलता

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला पुलिस के लिए लगातार परेशानी का सबब बन रही चोरी की घटनाओं को लेकर सुंदरनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना सुंदरनगर ने चोरी के दो मामलों में चोरीशुदा बाइक और कार के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहां से दो आरोपियों को न्यायालय द्वारा जमानत पर रिहा कर दिया गया है। वही एक आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में नशा खरीदने की नियत से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने को लेकर भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत लोकेश कुमार पुत्र देविन्द्र सिंह गांव बैहल डाकघर पैड़ी की मोटरसाईकिल नंबर एचपी-31 सी-1749 सिनेमा चौक और चमन लाल पुत्र हिरा लाल गांव कटवाली डाकघर कलौहड़ से की कार नंबर एचपी-31ए-3000 को कटवाली से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था। जैसे ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो कुछ ही घंटो के भीतर दोनों मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बाइक और कार को भी बरामद कर लिया है। बाइक चोरी मामले में आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र रुप लाल निवासी गांव आरन और मुनीष ठाकुर पुत्र गिरधारी लाल गांव द्रुमण धर्मपुर जिला मंडी व कार चोरी मामले में 27 वर्षीय योगराज पुत्र अमर सिंह गांव रड़ा व डाकघर कलौहड तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के तौर पर हुई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago