मुख्य समाचार

भरमौर : एसडीएम भरमौर ने एलपीजी गैस वितरण हेतु रूट चार्ट किया जारी

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

एसडीएम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने विकासखंड भरमौर के अंतर्गत एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित बनाने को लेकर हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की स्थानीय शाखा (भारत गैस एलपीजी वितरक) के लिए रूट चार्ट सूची जारी की गई है। एसडीएम भरमौर द्वारा जारी रूट चार्ट सूची  में कहा गया है कि गैस विक्रेता प्रत्येक उपभोक्ता को कैशमीमों जारी करेगा। इसमें उपभोक्ता का नाम व पता आदि अंकित होगा तथा इसकी छाया प्रति निरीक्षण हेतु अपने पास रखेगा। आगे सूची में यह भी स्पष्ट किया गया है कि गैस विक्रेता को गैस वितरण की निर्धारित तिथि से 1 दिन पूर्व  प्रस्तावित क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध करवाई जाने की सूचना दूरभाष व अन्य प्रचार मीडिया के माध्यम से सुनिश्चित बनानी होगी। इसके साथ गैस वितरण हेतु भेजी गई गाड़ियों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से भी संबंधित क्षेत्र के उपभोक्ताओं को जानकारी उपलब्ध करवानी होगी। हालांकि सूची में यह भी स्पष्ट किया गया है कि गैस विक्रेता को रूट चार्ट में दर्शाई गई तिथि व स्थानों में उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस का वितरण सुनिश्चित करना होगा। प्रत्येक माह कि 1 व 15 तारीख को दिनका, रैहला, दियोकी व खणी, 2 व 16 को कुलैठ, दियोल, होली, डल्ली, न्याग्रा, चन्हौता व मच्छेतर, 3  व 17 को मांढो, चौबिया, घरेड, पंजसेई, थल्ला में,  4 व 18 को चननी, आरा, लाहल, खडामुख, गरोला, उलांसा में, 5 व 19 को बडग्रां, कंढेलू, पूलन, सुप्पा व फरका में, 6 व 20 को बन्नी (तुन्दा) व तरेला, 7 व  21 को लुणा पुल, ढकोग व दुर्गठी, 8 व 22 को छतराडी, कुंर कोढला में, 9 व 23 को कुलैठ, दियोल, होली, डल्ली, न्याग्रा, चन्हौता  व मच्छेतर, 10 व 24 को लाहल (कुगती), सठली, हडसर में, 11 व 25 को कुलैठ, दियोल, होली, डल्ली, न्याग्रा, 12 व 26 को चलेड, ग्रीमा व सियुंर में, 13 व 27 को रुणुकोठी, सामरा, उरेई व जगत, 14 व 28 को भरमौर, चौरासी गेट, बाडी, पुराना बस अड्डा, पट्टी, सचुंई व मलकौता में और 15 व 29 को कुलैठ, दियोल, होली, डल्ली, न्याग्रा, चन्हौता व मच्छेतर नामक स्थानों पर इन तारीख को इन स्थानो पर गैस वितरित की जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

2 minutes ago

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

22 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

23 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

23 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

1 day ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago