मुख्य समाचार

मंडी : नीति आयोग की पहल पर अटल टिंकरिंग लैब का हुआ शुभारंभ

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

नीति आयोग की पहल पर एआईएम (अटल इनोवेशन मिशन) के अंतर्गत अभिलाषी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के जीनीयस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नेरचौक में अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ हुआ। इस लैब का शुभारंभ अभिलाषी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के चेयरमैन आरके अभिलाषी द्वारा किया गया। इस लैब का उद्देश्य छात्रों में इनोवेशन, क्रिएटिविटी और वैज्ञानिक पहलुओं को बढ़ाने के साथ ही गुणवत्तापूर्वक तकनीकी शिक्षा देना है। आरके अभिलाषी ने कहा कि इस लैब में छात्र-छात्राओं के तकनीकी कौशल को निखारा जाएगा। उन्होंने कहा कि नए-नए प्रयोगों के लिए आधुनिक लैब की बहुत आवश्यकता है। यहां मौजूद उपकरण छात्रों को रिसर्च में मदद करेंगे और छात्रों में क्रिएटिविटी भी बढ़ेगी। अटल टिंकरिंग लैब खुलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए जीनीयस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छठी कक्षा में पढ़ने वाली नन्हीं छात्रा काव्यांजलि ने कहा कि स्कूल में लैब खुले से बच्चों को नए-नए आविष्कार करने को लेकर सहायता प्राप्त होगी। वही इस लैब के माध्यम से प्रदेश के साथ-साथ पूरे विश्व को सहायता प्रदान वाले नए आविष्कारों से मदद मिलेगी। इस मौके पर नगर परिषद नेरचौक की अध्यक्ष नर्वदा अभिलाषी, सचिव नरेंद्र अभिलाषी, स्कूल मैनेजर प्रियंका अभिलाषी, बीएड कालेज प्रवक्ता नीलम,स्कूल के प्रिसिंपल रंजीत ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

19 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

20 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

20 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

21 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

23 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

24 hours ago