मुख्य समाचार

सोलन : स्कूटी चोर युवक निकले हरिपुरधार के निवासी, पुलिस कर रही गहन पूछताछ

सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट), सोलन कई दिनों से दोपहिया वाहन चोरी हो रहे थे। ज़्यादातर यह युवा स्कूटियां चोरी कर रहे थे। करीबन तीन दिन पहले डमरोग से एक स्कूटी चोरी हुई थी। स्कूटी को दो युवक चोरी करते हुए सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए थे। इनमें से आज एक युवक को डमरोग वासियों ने खुद पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। यह हरिपुर धार का रहने वाला बताया जा रहा है। जिसकी उम्र महज 18 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल इस आरोपी युवक से सोलन पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इन युवकों से कुछ बड़े खुलासे भी हो सकते है। जिस जागरूक युवक समीर ठाकुर ने आरोपी को पकड़ा उसने बताया कि उनके द्वारा सोशल मीडिया पर स्कूटी चोरों की फोटो डाली गई थी। जिस के माध्यम से उन्हें पता चला कि यह युवक हरिपुर धार के रहने वाले है। जिन्हें फोन कर सोलन बुलाया गया अब उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। लेकिन अभी केवल एक युवक पवन ही उनके हत्थे चढ़ा है इसका दूसरा साथी अभी हरिपुर धार में ही है। जिसकी तलाश अभी की जा रही है। उन्होंने कहा की पुलिस को इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह युवक हरिपुर धार से सोलन कैसे आए क्या इनके साथ सोलन के भी लोग शामिल है। इस बारे में अभी खुलासा होना बाकी है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

18 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

18 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

18 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

20 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

22 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

22 hours ago