मुख्य समाचार

राजगढ़ : नगर पंचायत राजगढ़ में खुले में कूड़ा फेंकने वाले के खिलाफ होगी कार्यवाही

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

नगर पंचायत राजगढ़ में यदी कोई भी व्यापारी खुले में कूड़ा फेंकते पाया जाता है तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी | यह आदेश नगर पंचायत सचिव अभिनव शर्मा ने सब्जी मंडी तथा खैरी चौक का दौरा करने के उपरांत जारी किये | उनके साथ पार्षद वार्ड नम्बर 2 सुमन चौहान व् नगर पंचायत अधिकारी भी उपस्थित रहे | निरिक्षण करने के उपरांत उन्होंने दोनों स्थानों को कूड़े का हाट सपाट चिन्हित किया | दोनों स्थानों के दौरे के दौरान पाया गया कि सब्जी मंडी के समीप वहां मौजूद सब्जी विक्रेताओं द्वारा सब्जी से सम्बन्धित कूड़ा खुले में फेंका जा रहा है जोकि शहर की सुन्दरता पर दाग लगाने का काम कर रहा है | इसलिए नगर पंचायत राजगढ़ द्वारा शहर की सुन्दरता को बनाये रखने के लिए तथा कूड़े के सही निष्पादन हेतु सब्जी मंडी में मौजूद दुकानदारों को निर्देश जारी किये कि भविष्य में कूड़ा खुले में न फेंका जाए बल्की नगर पंचायत की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को दिया जाये | सब्जी मंडी विक्रेताओ को निर्देश दिए गये कि यदी कोइ भी व्यापारी खुले में कूड़ा फेंकते पाया जाता है तो उस पर नियमानुसार कार्यवाही अम्ल में लाई जायेगी | नगर पंचायत सचिव अभिनव शर्मा ने समस्त शहरवासियो से शहर की सफाई व्यवस्था को बनाये रखने में अपना योगदान देने का आह्वान किया |

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

16 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

16 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

16 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

17 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

20 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

20 hours ago