मुख्य समाचार

सिरमौर : आईटीआई पांवटा साहिब में 2 जून को होगा कैम्पस इंटरव्यू 

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांवटा साहिब में आगामी 2 जून को प्रातः 10 बजे कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मैसर्ज एजीस प्रिसिजन प्रा०लि० काला अंब, जिला सिरमौर,  मैसर्ज बीएमसी सपीन कामिल बद्दी जिला सोलन तथा मैसर्ज सिक्योरिटी एण्ड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लि० शाहतलाई जिला बिलासपुर तीन कंपनियों को विभिन्न वर्गो के लगभग 250 अभ्यर्थियों की आवश्यकता है।  यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि मैसर्ज एजीस प्रिसिजन प्रा0लि0 बद्दी में आईटीआई पास फिटर के 28, इलेक्ट्रीशियन के 12 तथा पलम्बर के 10 पद भरे जाने है। मैसर्ज सिक्योरिटी एण्ड इंटेलिजेंस सर्विसेज इंडिया लि0 को सिक्योरिटी गार्ड हेतु 12वीं पास 150 युवाओं की आवश्यकता हैं। मैसर्ज बीएमसी स्पिनिंग मिल में 8वीं से 12वीं तक की शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 50 युवक/युवतियों की आवश्यकता है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए तथा वह अपने साथ दो (2) पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी तथा अनुभव प्रमाण पत्र साथ लेकर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पांवटा साहिब में 2 जून को प्रातः 10बजे उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।       

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

4 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

4 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

4 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

6 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

8 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

9 hours ago