खेल जगत

मंडी : राष्ट्रीय स्वात फेडरेशन कप में छाए हिमाचल स्वात फ्रेंच किक बॉक्सिंग के खिलाड़ी   

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

राष्ट्रीय स्वात फेडरेशन कप में हिमाचल स्वात फ्रेंच किक बॉक्सिंग के खिलाडियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 7 पदक झटके हैं। खिलाड़ियों के पदक जीतने से प्रदेश का नाम भी ऊंचा हुआ है। हिमाचल प्रदेश स्वात संघ की महासचिव संतोषी शर्मा ने बताया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 24 स्थित स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स के बॉक्सिंग रिंग हॉल में 21 व 22 मई को राष्ट्रीय स्वात फैडरेशन कप का आयोजन स्वात एसोसिएशन चंडीगढ़ द्वारा स्वात एसोसिएशन इंडिया के तत्वधान में किया गया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 7 खिलाड़ियों ने भाग लिया. जिसमें 2 स्वर्ण पदक और 4 रजत पदक और 1 कांस्य पदक जीत खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के पदक जीतने पर टीम कोच इंदर कुमार और टीम मैनेजर अमर चंद ने भी बेहतर योगदान दिया। वही स्वात एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मदनलाल ने खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रेखा स्वर्ण पदक, सूर्य प्रताप सिंह कटवाल स्वर्ण पदक, मुस्कान रजत पदक, करण कौंडल रजत पदक, अनिकेत रजत पदक, वरुण वालिया रजत पदक, मोक्षित कौंडल ने कांस्य पदक अपने नाम किया। 

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

7 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

8 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

9 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

11 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

18 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

18 hours ago