खेल जगत

रामपुर : रामपुर परियोजना द्वारा किया गया मिनी मैराथन का आयोजन

 रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

एसजेवीएन के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को रामपुर परियोजना द्वारा मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। पुरूष व महिला के अलग अलग आयु वर्गो में आयोजित हुई इस मैराथन का शुभारंभ परियोजना के मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेक आनंद सुरीन एवं उनकी धर्मपत्नी हेमा सरीन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर रामपुर परियोजना के समस्त विभाग अध्यक्ष, कर्मचारी, महिला क्लब व परिजनो ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। परियोजना मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेकानंद सुरीन द्वारा मिनी मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की भागीदारी को सराहा। उन्होंने मैराथन के महत्व को बताते हुए कहा कि इस तरह की दौड़ लगाकर जीवन शैली में बदलाव करके  फिट रहने के साथ शरीर में आधुनिक जीवन शैली से होने वाले दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। इस मिनी मैराथन में लड़को व लड़कियों के 10 से 14 वर्ष, 14 से 21 वर्ष, 21 से 45 वर्ष एवं 45 वर्षों से अधिक महिलाओं और पुरुष प्रतिभागियों ने भाग लिया।  मिनी मैराथन मैन अवेरी से बायल स्थित कार्यालय तक लगाई गई, जिसके लिए विभिन्न स्थानों पर परियोजना द्वारा बैनर लगाए गए एवं जल आदि के उचित प्रबंध भी किया गया। वही कार्यक्रम के अंत मे प्रत्येक श्रेणियों में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे विजेता प्रतिभागियों को परियोजना मुख्य चिकित्सा अधिकारी विवेकानंद सूरीन द्वारा पुरस्कृत किया गया। विभाग अध्यक्ष मानव संसाधन विभाग अध्य्क्ष कुलदीप राज द्वारा द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को स्वस्थ जीवन का संदेश देते हुए आभार जताया।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

4 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

5 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

6 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

8 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

15 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

15 hours ago