मुख्य समाचार

नारग : नारग की 11 पंचायतों के लिए निर्मित की जा रही पेयजल योजना का किया निरीक्षण

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय राजगढ़ में डियूटी ज्वायन करने उपरांत अधीशासी अभियंता डॉ. मंदीप गुप्ता ने फील्ड का रूख करके धीमी गति से चल रही विभाग की योजनाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। जिससे अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। डॉ. गुप्ता ने जहां राजगढ़ के सेरमनौण की दो वर्षों से बंद पड़ी सिंचाई योजना को दो दिन में शुरू करने का रिकार्ड कायम किया है वही पर बीते दिन डॉ. गुप्ता ने नारग क्षेत्र की 11 पंचायतों के लिए निर्मित की जा रही 26 करोड़ की उठाऊ पेय जल योजना के धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों का जल स्त्रोत के गिरि नदी के चबेवगा में जाकर पीएमसी टीम सहित निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने इस पेयजल योजना के वितरण प्रणाली की गुणवता का भी गहनता से अवलोकन किया। इस मौके पर उन्होने जल स्त्रोत के साथ चल रहे भूमि विवाद का भी मौके पर निपटारा किया ताकि निर्माण कार्य बाधित न हो। तदोंपरांत डॉ. गुप्ता ने बागपशोग के शी-हॉट में पीएमसी और जेएसवी विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की गई, जिसमें ठेकेदार को इस योजना के निर्माण कार्य को अगले वर्ष मार्च 2024 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि नेशनल विकास बैंक के सौजन्य से इस योजना का निर्माण किया जा रहा है जिसके अंतर्गत नारग क्षेत्र की 11 पंचायतों के 57 गांव और 85 छोटी छोटी बस्तियों सहित करीब 14 हजार आबादी कवर होगी। उन्होंने बताया कि लाभान्वित होने वाली पंचायतों में साधनाघाट, नैनाटिक्कर, नारग, डिलमन, शाड़िया, महलोग लाल टिक्कर, चमेंजी, वासनी, शीनाघाट, दीद गलूत और बनौणा पंचायत शामिल है। उन्होंने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस महत्वकांक्षी योजना का निर्माण कार्य प्राथमिकता आधार पर किया जाए ताकि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध हासिल किया जा सके। डॉ. गुप्ता ने स्पष्ट किया कि योजना के निर्माण कार्यों में गुणवता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक में जेएसवी विभाग के सहायक अभियंता संजय मोकटा, जेई मनमोहन, सुपरवाईजर मदन कुमार के अतिरिक्त प्रोजेक्ट इ्रचार्ज विक्रम राणा, फील्ड इंजीनियर पीएमसी सन्नी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

6 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

6 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

6 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

6 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

7 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

20 hours ago