मुख्य समाचार

सिरमौर : उद्योग मंत्री ने पावंटा में किया यूथ बास्किट बॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन  

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उद्योग, संसदीय मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज पांवटा साहिब में 20 मई से 23 मई तक आयोजित होने वाली 32वीं राज्य स्तरीय यूथ बास्किट बॉल प्रतियोगिता का उदघाटन किया। खालसा स्पोर्टस क्लब पांवटा साहिब द्वारा गुरू नानक मिशन स्कूल में आोजित इस प्रतियोगिता में पांवटा साहिब क्षेत्र सहित 9 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उद्योग मंत्री ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि सिरमौर और हिमाचल के कई प्रतिभावान खिलाड़ियों ने प्रदेश और जिला का नाम राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने कहा भारत की महिला कबडडी टीम में आधे से ज्यादा खिलाड़ी हिमाचल के हैं जो शानदार ढंग से खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल के साथ-साथ पढ़ाई की तरफ भी उचित ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल भी जरूरी है क्योंकि कहा भी गया है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन वास करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश सकरार विद्यार्थियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अच्छे स्कूल, कॉलेज और शिक्षण संस्थान उपलब्ध हैं और वर्तमान में हिमाचल की साक्षरता दर 88 प्रतिशत है जो केरल के बाद दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि आज यद्यपि इंटरनेट पढ़ाई का बहुत बढ़िया माध्यम बन रहा है किन्तु विद्यार्थियों को अपनी रीड़िंग हैबिट को बढ़ाना चाहिए तभी उन्हें संपूर्ण शिक्षा मिल सकती है। उन्होंने कहा कि विद्यर्थियों को अपने बड़ों तथा अध्यापकों का आदर करना चाहिए और उनसे प्राप्त ज्ञान से उनका भविष्य उज्वल होगा  साथ ही वह अच्छे नागरिक बन कर उबरेगें। उन्होंने कहा कि स्कूल तथा कालेज विार्थियों के लिए शिक्षा का मंदिर हैं इसलिए शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को आसपास की स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए। उद्योग मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी दूरदृष्टि और शिक्षा के प्रति समपर्ण के कारण आज हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक कॉलेज उपलब्ध है जहां बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं जबकि पहले जिला सिरमौर में केवल नाहन में ही एक कॉलेज हुआ करता था। आज हर विधान सभा क्षेत्र में कॉलेज मौजूद है। उन्होंने कहा कि पावंटा साहिब में पहाड़, मैदान व हर समुदाय के लोग रहते हैं जो सौहार्दपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरू नानक मिशन स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में बेहरतीन कार्य कर रहा है और वर्तमान में करीब 6000 विद्यार्थी यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उद्योग मंत्री ने राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल पांवटा साहिब का निरीक्षण भी किया जहां चिकित्सकों ने भवन सम्बन्धी समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। इस अवसर पर एसडीएम पाँवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पांवटा अश्विनी शर्मा, जिला कांग्रेस सचिव रामेश्वर शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, अवनीत सिंह लांबा, असगर अली, प्रधान ट्रक यूनियन बलजीत सिंह नागरा, निदेशक गुरु नानक मिशन स्कूल जी. एस सैनी व प्रधानाचार्य गुरविंदर कोर, सचिव बासकेट बाल एसोशिएशन अजय सूद, प्रधान व्यपार मण्डल अनिंदर सिह नोटी सहित सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

56 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

20 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago