मुख्य समाचार

राजगढ़ : शत प्रतिशत रहा छोगटाली विद्यालय का परीक्षा परिणाम

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली के 10+2 कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 85% विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में तथा 15% विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी में यह परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा प्रभारी रामानंद सागर व वरिष्ठ प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान ने कहा कि इस विद्यालय के 20 विद्यार्थियों ने कला संकाय में परीक्षा दी थी, जिसमें से17 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में तथा मात्र 3 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विजय कुमार 432 अंक लेकर प्रथम स्थान, तुषार ठाकुर 429 अंक लेकर द्वितीय तथा आस्था ठाकुर 404 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय के कार्य कार्यकारी  प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम सभी विद्यार्थियो व शिक्षकों की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है तथा आशा व्यक्त की कि आगामी वर्षों में परीक्षा परिणाम को और बेहतर किया जाएगा। विद्यालय की इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर ने संपूर्ण विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ इस विद्यालय के विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिताओ एवं विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिताओं में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

2 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

3 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

3 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

3 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

4 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

17 hours ago