मुख्य समाचार

शिमला : नशे पर आधारित लघु नाटिका पेश कर दर्शकों को खूब हँसाया

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

नगर पंचायत सुन्नी मे आदर्श महिला मण्डल सुन्नी के सौजन्य से महिला सशक्तिकरण, नशा मुक्ति एवम क्षय रोग उन्मूलन थीम पर आधारित तीन दिवसीय नारी जन चेतना उत्सव का आगाज किया गया। इस उत्सव मे शिमला ग्रामीण की विभिन्न महिला मंडलों ने भाग लिया। इस अवसर पर जय लक्ष्मी महिला मण्डल देवला ने भी नशे पर आधारित एक हास्य लघु नाटिका प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों को खूब हंसाया। कार्यक्रम के समापन समारोह में लोक निर्माण मंत्री व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए कहा कि आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र मे पीछे नही है। आज जीवन के हर क्षेत्र में नारी ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस तरह के आयोजन से महिलाओ को अपनी प्रतिभा को उजागर करने का उचित अवसर मिलता है। इसलिए हम सभी को चाहिए कि हम सभी उन्हे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे। तीन दिन तक चले इस उत्सव व प्रतियोगिता मे जय लक्ष्मी महिला मण्डल देवला ने लघु नाटिका मे दुसरा स्थान प्राप्त कर 11,000 रुपए की धनराशि ईनाम के तौर पर प्राप्त कर खुशी जाहिर की। महिलाओ की इस सफलता व उपलब्धि पर ग्रामवासियों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया व शुभकामनाएं दी। तथा उनको जल पान व मिष्ठान भी करवाया। और भविष्य में होने वाले इस तरह के आयोजनों के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

5 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

5 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

5 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

5 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

6 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

19 hours ago