मुख्य समाचार

भरमौर : भरमौर मेन बाजार में शुरू किया जाएगा नई सीवरेज लाइन का कार्य

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

भरमौर मेन बाजार हैलीपेड से भरमाणी चौक तक नई सीवरेज लाइन का कार्य आज से शुरू किया जा रहा है | यह जानकारी देते हुए जल-शक्ति विभाग भरमौर के सहायक अभियंता विवेक चंदेल ने बताया कि काफी समय से लीकेज समस्या व चैंबरों की खस्ता हालत को लेकर नई सीवरेज लाइन को डालने का कार्य शुरू किया जा रहा है | उन्होंने स्थानीय लोगों से व दुकानदारों से सहयोग की अपील की है व उन्होंने आग्रह किया है कि हैलीपेड चौरासी की तरफ से अगर कोई वाहनों को बाहर निकालना चाहते हैं तो वो निकाल लें क्योंकि सीवरेज कार्य के चलते वाहनों को मुख्य मार्ग तक पहुंचाना मुश्किल होगा | फिर भी विभाग की तरफ जितना जल्दी हो पाएगा इस कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा क्योंकि चौरासी ऐतिहासिक मंदिरों में श्रद्धालुओं, नागरिक हस्पताल भरमौर में मरीजों, स्कूली छात्रों व मेन बाजार में सैंकड़ों लोगों की आवाजाही प्रतिदिन होती है |

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

1 day ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

1 day ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

1 day ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

1 day ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

1 day ago