Categories: Uncategorized

हमीरपुर: निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट हमीरपुर।

जिला मुख्यालय के पक्का भरो इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को डिलीवरी के बाद गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान लता देवी (निवासी गांव चमनेड़) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस व प्रशासन की टीम को मौके पर पहुंचकर हालात नियंत्रित करने पड़े।परिजनों के अनुसार, लता देवी करीब 9 माह की गर्भवती थीं और शुक्रवार सुबह उन्हें पेट में हल्की तकलीफ महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। पति ने बताया कि बीते चार महीनों से वह इसी निजी अस्पताल में लता का नियमित इलाज करवा रहे थे और कभी कोई शिकायत नहीं आई थी।अस्पताल में चेकअप के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि गर्भस्थ शिशु की धड़कन धीमी हो रही है, और ऑपरेशन की सलाह दी। ऑपरेशन की तैयारी के बीच परिजनों को कुछ दवाइयां व सामग्री लाने के लिए अस्पताल से बाहर भेजा गया।परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद उन्हें लता की स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। दोपहर करीब 12 बजे नवजात को बाहर लाया गया, लेकिन यह नहीं बताया गया कि बच्चा लड़का है या लड़की। कुछ समय बाद डॉक्टरों ने केवल यह बताया कि लता की हालत गंभीर है और थोड़ी देर बाद उनकी मौत की सूचना दे दी गई।घटना के बाद परिजनों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा किया और इलाज में लापरवाही व जान गंवाने की जिम्मेदारी अस्पताल प्रबंधन पर डाली।स्थिति को देखते हुए एएसपी राजेश शर्मा, एसडीएम संजीत सिंह और थाना प्रभारी यादेश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को शांत कराते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।लता देवी के पति ने कहा कि उन्होंने अस्पताल पर पूरा भरोसा जताया था, लेकिन उन्हें इस तरह की दर्दनाक घटना का सामना करना पड़ा। उन्होंने मांग की है कि यदि डॉक्टरों की लापरवाही से यह मौत हुई है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago