ब्यूरो रिपोर्ट चंबा।
चुराह उपमंडल के तरेला-बौदेड़ी-मंगली सड़क मार्ग पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में शिक्षक की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब खेमराज (पुत्र बृजलाल), निवासी गांव बौदेड़ी, किसी निजी कार्य से अपने गांव लौट रहे थे। निखाजू नामक स्थान के पास उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार का संतुलन बिगड़ने के बाद वह कई फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और खेमराज की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। प्रशासन और पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चंबा भेजा गया।
शिक्षक खेमराज की असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों व सहकर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…