Uncategorized

निगम की पांवटा से दिल्ली बस सेवा कल होगी शुरू

राजगढ़ (विकल्प सिंह ठाकुर),

हिमाचल पथ परिवहन निगम की नई ‘पाँवटा साहिब से दिल्ली’ वॉल्वो बस सेवा को कल शनिवार को रवाना की जाएगी । मीडिया को जानकारी देते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला मंडल के प्रबंधक तकनीकी अमित चौहान ने बताया कि ये वॉल्वो बस पांवटा साहिब से जगाधरी , यमुनानगर , करनाल और पानीपत होकर दिल्ली जाएगी । ये कुल 262 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और इसका किराया 607 रुपए रहेगा । ये बस कल शनिवार को पांवटा साहिब से हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंध और प्रबंधक तकनीकी की उपस्थिति में रवाना की जाएगी । बस की सीटों की ऑनलाइन बुकिंग निगम की अधिकृत वेबसाइट से की जा सकती है । अमित ने बताया कि प्रदेश के आम आदमी का सफर आरामदायक के साथ साथ किफायती भी हो इसी उद्देश्य से ये सेवा शुरू की गई है । उन्होंने बताया कि इस बस का प्रबंधन निगम की तारादेवी स्थित मंडल कार्यशाला से उनके द्वारा किया जाएगा ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

4 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago