खेल जगत

राजगढ़ : राजगढ़ विद्यालय में किया गया बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

आज राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ के प्रांगण में विभिन्न सदन के माध्यम से बॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज कुमार द्वारा की गई इसमें विद्यालय द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों के अलावा खेलकूद व सांस्कृतिक अन्य गतिविधियों में भी विद्यार्थी अपनी अहम भूमिका अदा करें उसके लिए सप्ताह के अंतिम दिन को इस तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाता है जिसमें आज विद्यालय में बने 4 सदनों के बीच यह प्रतियोगिता हुई, जिसमें फाइनल में हिमालय सदन तथा नीलगिरी सदन ने अपने खेल का प्रदर्शन सभी विद्यार्थियों के समक्ष किया तथा अंततः नीलगिरी सदन ने विजय हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा जानकारी दी गई कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है जिसके लिए विद्यालय सभी अध्यापकों के सहयोग से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अपनी अग्रिम भूमिका निभा रहा है प्रधानाचार्य द्वारा विजेता सदन के सभी विद्यार्थी व सदन के सभी अध्यापक को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा अन्य सभी से उम्मीद की आने वाले समय में अन्य विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन इस विद्यालय में निरंतर किया जाता रहेगा उसने सभी बढ़-चढ़कर भाग ले तथा अपने अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकाल कर सर्वांगीण विकास में सभी अपनी भूमिका अदा करें। विद्यालय में उपस्थित सभी अध्यापक तथा उपस्थित छात्र-छात्राओं द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आनंद लिया गया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन करने में पुष्पा ठाकुर डीपीई, रणदीप ठाकुर पी ई टी मनीष भारद्वाज इत्यादि सहित अन्य सभी अध्यापकों का सहयोग रहा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

2 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

2 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

3 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

4 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

4 days ago