मनोरंजन

राजगढ़ : गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल राजगढ़ में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल राजगढ़ में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया | इस अवसर पर विद्यालय के नर्सरी से पांचवी कक्षा के बच्चो ने मां के प्रेम के प्रती सम्मान प्रकट करते हुए मनलुभावनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश करी | प्रधानाचार्य अनु दानी ने कहा कि विद्यालय में बच्चो के सर्वांगीण विकास हेतु हर तरह की गतिविधियाँ आयोजित की जाती है जिसमे कनिष्ठ व वरिष्ठ सभी कक्षाओं के बच्चे भाग लेते है | इसी कड़ी में के विद्यालय के नन्हे मुन्हे बच्चो ने मदर्स डे पर आकर्षक प्रस्तुतियां देकर जहाँ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया | वहीं माताओ के प्रती अपने भाव भी प्रकट किये | उन्होंने बताया कि मदर्स डे के अवसर पर बच्चो ने आयोजित कार्यक्रम में अपनी माताओ को शुभकामनाओ के कार्ड भेंट किये | के जी कक्षा के बच्चो ने मां जन्नत का फूल है, मेरी मां मुझे बहुत प्यार करती है, तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है आदि कविताये व गीत प्रस्तुत किये | इसके अतिरिक्त अन्य कक्षाओ में भी बच्चों ने कविता, गीत व नृत्य आदी प्रस्तुत किये | विद्यालय के चेयरमैन सतीश ठाकुर व प्रधानाचार्य अनु दानी ने बच्चो की प्रस्तुतियों को सराहा और सभी माताओ को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी |

Himachal Darpan

Recent Posts

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…

9 hours ago

मोहटली में बाइक के सामने आया कुत्ता, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा सवार, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…

13 hours ago

हिमाचल में अनोखी शादी! न लग्न निकला, न पुरोहित बुलाया… संविधान को साक्षी मानकर रचाया विवाह

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…

15 hours ago

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

2 days ago