भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
जन-जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में रोजाना सीवरेज लीकेज से व्यापारी वर्ग खासा नराज दिख रहा है क्योंकि सीवरेज गंदगी से व्यापारियों का धंधा भी चौपट हो रहा है | व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान रंजीत शर्मा, महासचिव सुरेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष कर्ण शर्मा, वरिष्ठ सलाहकार तिलक शर्मा ने संबंधित विभाग से इसके प्रति कड़ा संज्ञान लिया है कि समय रहते व मणिमहेश यात्रा से पहले हर हाल में नई सीवरेज लाइन को मेन बाजार में तुरंत डाला जाए ताकि श्रद्धालुओं को मणिमहेश यात्रा के दौरान कोई परेशानी न हो क्योंकि जम्मू भद्रवाह के ज्यादातर श्रद्धालु इसी रास्ते से नंगे पांव चौरासी ऐतिहासिक मंदिरों में प्रस्थान करते हैं | लिहाजा इस समय यह गंदगी लोगों के पांव तले कहां- कहां तक पहुंच रही है | यह बताना शर्म का विषय है व इस समय इस गंदगी से दुकानदारों का धंधा भी चौपट हो गया है | इसी संदर्भ में जल-शक्ति विभाग भरमौर के सहायक अभियंता विवेक चंदेल से बात करने पर उन्होंने बताया कि नई सीवरेज लाइन का कार्य तुरंत शुरू किया जा रहा है फिर भी मेन बाजार में सीवरेज लीकेज चैंबर को सबसे पहले दुरूस्त किया जाएगा |
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…