मुख्य समाचार

शिमला : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को शॉल व टोपी पहनाकर किया गया सम्मानित

शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),

हिमाचल प्रदेश विधान सभा के नव निर्वाचित सदस्यों का तीन दिवसीय उदबोधन कार्यक्रम आज लोक सभा में माननीय अध्यक्ष ओम बिरला के सम्बोधन के साथ आरम्भ हुआ। यह कार्यक्रम 10 मई से 12 मई, 2023 तक चलेगा। गौरतलब है कि इस कार्यक्रम में वर्तमान विधान सभा के 23 नव निर्वाचित सदस्यों तथा 13वीं विधान सभा के दौरान उप चुनाव में निर्वाचित हुए तीन सदस्यों को भी उदबोधन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर माननीय विधायक केवल सिंह पठानिया तथा संजय अवस्थी द्वारा उदबोधन कार्यक्रम में शामिल हुए सभी माननीय सदस्यों की ओर से माननीय अध्यक्ष लोक सभा ओम बिरला को हिमाचली शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित भी किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

राज्यपाल के हाथों सम्मानित हुए स्नेह पब्लिक स्कूल के पांच विद्यार्थी, विद्यालय में खुशी की लहर

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), कालाअंब : प्रतिभा और मेहनत के दम पर स्नेह…

7 hours ago

मोहटली में बाइक के सामने आया कुत्ता, अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा सवार, मौत

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिले के मोहटली में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 47…

10 hours ago

हिमाचल में अनोखी शादी! न लग्न निकला, न पुरोहित बुलाया… संविधान को साक्षी मानकर रचाया विवाह

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर के शिलाई में अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह धर्मा ने पेश की अनूठी मिसाल,…

13 hours ago

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

2 days ago