मुख्य समाचार

शिमला : रिज मैदान पर 1 जून को मनाया जाएगा वार्षिक रेड क्रॉस मेला – राजेश शर्मा

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस अस्पताल कल्याण अनुभाग की बैठक आज यहां राज्य रेड क्रॉस भवन छोटा शिमला में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सचिव राज्यपाल एवं महासचिव हिमाचल प्रदेश राज्य रेड क्रॉस राजेश शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि एक दिवसीय वार्षिक रेड क्रॉस मेला 1 जून 2023 को रिज मैदान पर आयोजित किया जाएगा और इस मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल स्थापित किए जाएंगे जिसमें पहाड़ी व्यंजन सहित अन्य गतिविधियां होगी और इनसे अर्जित आय रेड क्रॉस फंड में दी जाएगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया की वह इस मेले में बढ़-चढ़कर भाग लें और निर्धन एवं शोषित वर्ग के लोगों की मदद कर इस पुनीत कार्य में अपना योगदान दें। सचिव राज्यपाल ने जानकारी दी की शीघ्र ही छोटा शिमला रेड क्रॉस भवन में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध होगी। जिला रेडक्रॉस मानद सचिव डॉ. किमी सूद ने बैठक का संचालन किया और संस्था की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बैठक में सदस्य राष्ट्रीय प्रबंधन समिति रेडक्रॉस डॉ. साधना ठाकुर, आईजीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव, विभिन्न विभागों के आला अधिकारी एवं रेड क्रॉस के सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

10 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

12 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

15 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

4 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago