रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
पुलिस उपमंडल रामपुर के अंतर्गत झाकड़ी थाने के तहत मघारा के समीप कराई में एक जेसीबी सड़क मार्ग से नीचे लुढ़क गई। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुए इस हादसे में जेसीबी ऑपरेटर समेत एक अन्य युवक की मौत हो गई। जबकि इस हादसे में बिहार व नेपाल के 6 मजदूर घायल हुए है। वही पुलिस ने जेसीबी ऑपरेटर के खिलाफ लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार देर शाम जेसीबी एचपी06ए9883 रामपुर से डुगलू गोपालपुर की तरफ जा रही थी। गवाह के बयान के मुताबिक उक्त जेसीबी को मनोज पुत्र अशोक कुमार निवासी फिरोजपुर कलां तहसील पठानकोट पंजाब उम्र 19 साल चला रहा था। जैसे ही जेसीबी डुगलू के पास (मघारा) करई पहुंचे तो जेसीबी अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग से नीचे लुढ़क गई। इस दुर्घटना में हरदेव शर्मा पुत्र मोहन शर्मा 37 वर्ष, तेतर शर्मा पुत्र रामी शर्मा निवासी कोपड़िया तहसील व थाना सलाखुआ जिला सहरसा बिहार उम्र 51 वर्ष, हेमंत पुत्र मेन बहादुर नेपाली उम्र 13 वर्ष, गोपी पुत्र करण बहादुर नेपाली उम्र 39 वर्ष, शुभम पुत्र गोपी नेपाली उम्र 14 वर्ष, लाल बहादुर पुत्र कल्याणी नेपाली उम्र 57 वर्ष घायल हो गए। जबकि इस हादसे में जेसीबी ऑपरेटर मनोज कुमार व सुमित थापा पुत्र दीपक थापा नेपाली उम्र 15 वर्ष की मौत हो गई है। पुलिस ने जेसीबी ऑपरेटर मनोज कुमार पर तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाने के चलते मामला दर्ज कर दिया है।
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…