सोलन (कमलजीत/संवाददाता),
सोलन शहर में निरंतर नशे का प्रचलन बढ़ता जा रहा है जिसकी वजह से कई युवा अपना भविष्य खराब कर चुके है | नशे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग समय समय पर कार्रवाई कर रहा है और नशे के प्रचलन को रोकने के लिए नशा तस्करों पर कार्रवाई भी की जा रही है | नशा एक धीमा जहर है जिसकी वजह से युवक अपना भविष्य खराब करते जा रहे हैं | समय एवं राष्ट्र के पुनर्निर्माण युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है | सरंक्षण के अभाव में छोटी सी उम्र से ही नशे की लत में पड़ने से उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है | एसपी सोलन अजय रोल्टा का कहना है कि पुलिस प्रशासन नशे पर लगाम लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई कर रही है | शहर के कॉलेज या स्कूल के आसपास निरीक्षण किया जा रहा है | साथ ही उनका कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई भी की जा रही है और जल्द ही जिला सोलन में नशे के कारोबार को खत्म कर दिया जाएगा |
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…