मुख्य समाचार

भरमौर : मौसम की बेरूखी भेड़पालकों के लिए बनी चुनौती

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
जन -जातीय क्षेत्र भरमौर के भेड़-पालको के लिए गत वर्ष मौसम कुछ ज्यादा ही मुसीबतें खड़ी कर सकता है | क्योंकि मई महिनें में भी भरमौर की ऊपरी चोटियां ताजा बर्फबारी से लवालव द्वारा से भर गई है | बैजनाथ-कांगडा से होकर जालसू पास जोत लांघकर जो भेड़ पालक होली भरमौर का रुख करते थे गत वर्ष काफी कम भेड़ पालक जालसू
जोत के रास्ते होली-भरमौर पंहुच पाए | अभी हाल ही में एक भेड़ पालक की इसी जोत पर बर्फीले तूफान में भेड़ – बकरियों को भी बर्फबारी का शिकार होना पड़ा | इस समय भरमौर क्षेत्र में जगह-जगह भेड़पालक डेरा डाले हुए हैं, जिसमें भरमाणी माता मंदिर, कुगती व क्षेत्र की अन्य जगहों पर भेड़ पालक डेरा डाले हुए हैं लेकिन बारिश बर्फबारी का दौर गत वर्ष रूकने का नाम नहीं ले रहा | क्षेत्र में अत्यधिक ठंड का आलम है जिससे भेड़पालकों के लिए यह किसी चुनौती से भी कम नहीं है, लैंड सलाईड, आसमानी बिजली, बर्फीले तूफान भेड़ -पालको के लिए गत वर्ष नई मुसीबतें खड़ी कर सकते हैं | चौबिया पास, कुगती पास से होकर क्षेत्र के भेडपालक इन्हीं जोत के रास्ते जिला लहौल-स्पीती का रूख करते हैं क्योंकि जिला लाहौल-स्पीती में बरसात के दिनों बारिश कम होती है व वहां की घास काफी गुणकारी मानी जाती है व भेड़ -पालक वहां पर दो-ढाई महिने गुजारने के बाद वापिस भरमौर-कांगड़ा का रूख करते हैं | इन जोतों को लांघने का समय जून अंत का होता है लेकिन गत वर्ष मौसम के हालतों को देखते हुए नहीं लग रहा है कि भेड़ -पालक इन दिनों जोत को लांघ पाएंगे क्योंकि उपरी चौटियों पर लगातार ताजा बर्फबारी हो रही है व क्षेत्र के भेड़ -पालको के लिए गत वर्ष मौसम की वेरूखी भेडपालको पर भारी पड़ सकती है |

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

8 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

11 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

13 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

3 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago