मुख्य समाचार

भरमौर : पैंशनर वैलफेयर एसोसिएशन भरमौर ईकाई की मासिक बैठक आयोजित

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

पैंशनर्ज वैलफेयर एसोसिएशन भरमौर ईकाई की मासिक बैठक का आयोजन आज चौरासी होटल भरमौर में किया गया | जिसकी अध्यक्षता ईकाई के प्रधान धीरज राम ठाकुर द्वारा की गई, जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिए गए कि एकलव्य आवासीय विद्यालय होली में बच्चों की संख्या बढ़ने पर व आवास की कमी के चलते खणी में एलाट की गई जमीन पर विद्यालय की बिल्डिंग का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए | जबकि इसकी सड़क मार्ग के लिए व भवन के लिए कई वर्षों से बजट एलाट हो चुका है इसलिए इस भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाए | इन्होने पैंशनर्स में तीन प्रतिशत मंहगाई राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार का धन्यवाद भी प्रकट किया है व बाकी बची 8 प्रतिशत राहत भी शीघ्र देने का अनुरोध किया है | साथ ही कूड़ा डंपिंग साईट पट्टी भरमौर में आग लगाने की सम्सया कई वर्षों से चली आ रही है जिसके विषैले धुंए से लघु सचिवालय भरमौर, पंचायत संचुई, पंचायत भरमौर, पंचायत प्रघांला, पंचायत हडसर, पंचायत कुगती के लोगों को व यात्रा के दौरान मणिमहेश यात्रियों को भी यंहा से होकर विशैले धुंए की मार झेलनी पड़ती है तो समय रहते इसे कहीं उचित जगह स्थानांतरित किया जाए | पैंशनर्स एसोसिएशन ईकाई भरमौर ने भरमौर प्रशासन से आग्रह किया कि भरमौर वाया मलकौता भरमाणी पैदल सड़क मार्ग की हालत बहुत दयनीय है | मणिमहेश यात्रा के दौरान सैंकड़ों की तादाद में श्रद्धालु इस पैदल मार्ग से यात्रा करते हैं जंहा का रास्ता जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुका है, बिजली व्यवस्था ठप है व पेयजल की व्यवस्था रास्ते में नहीं है, यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अंधेरे में इस उबड़-खाबड़ रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है जिसकी समय रहते सुध ली जाए | बैठक में पैंशनर वैलफेयर एसोसिएशन भरमौर के महासचिव कृष्ण ठाकुर, कोषाध्यक्ष एम आर पटियाल, जैसी राम, जय कृष्ण, जर्म सिंह, कृष्ण चंद, गोपाल दास, गौतम राम, पुन्नू राम,शाम सिंह, दिला राम, गोपाल सिंह ,फंगण राम, विक्रम जीत, उदमी राम, सदस्यों ने भाग लिया |

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

6 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

9 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

11 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

3 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

4 days ago