मुख्य समाचार

चंबा : कांग्रेस ने शिमला नगर निगम चुनाव में दी भाजपा को करारी शिकस्त : करतार सिंह ठाकुर

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जहां भाजपा को प्रदेश में सत्ता से बाहर किया वहीं शिमला नगर निगम चुनाव में अपनी जीत का ढंका कायम रखते हुए करारी शिकस्त देने में कोई कसर शेष नहीं छोड़ी। यह उद् गार ब्लाक कांग्रेस कमेटी चंबा अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने एक जारी बयान में कहें। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर ने कहा कि शिमला नगर निगम के 24 वार्डों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करके भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि निगम चुनाव जीत के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व मे शिमला नगर निगम चुनाव जीतकर कांग्रेस पार्टी का मनोबल काफी ऊंचे स्तर तक बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष नगर निगम शिमला का कार्यकाल समाप्त हो गया था। जहां फिर विधानसभा चुनावों के जीत दर्ज करके कांग्रेस पार्टी ने सत्ता परिवर्तन किया था और अब शिमला नगर निगम के चुनाव मे ऐतिहासिक जीत दर्ज करके पार्टी प्रदेश मे काफी मजबूत हो गई है। उन्होंने कहा कि अब अगले वर्ष लोकसभा चुनाव आने वाले हैं और जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। वहीं उन्होंने कांग्रेस टिकट पर चुनाव जीतने वाले समस्त उम्मीदवारों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि अब शिमला के विकास मे कोई भी बाधा नहीं आएगी क्योंकि प्रदेश मे सरकार भी कांग्रेस पार्टी की है और शिमला नगर निगम पर भी कांग्रेस पार्टी का कब्जा हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कुछ दिनों से सरकार के फैसलों के विरुद्ध आम जनता को बरगलाने का जो प्रयास कर रही थी उसका जबाब शिमला के बुद्धिजीवियों ने भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर दिया है। उन्होंने कहा प्रदेश की राजधानी शिमला पिछले 170 वर्षों से ही पर्यटन की दृष्टि से प्रख्यात है। इसलिए अब कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व मे इसे विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया जाएगा। वहीं उन्होंने इस दौरान चुनाव प्रचार मे जुटे वरिष्ठ नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, जन एस यू आई, युवा कांग्रेस, व महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को भी चुनाव जीतने की बधाई दी।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

5 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

8 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

10 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

3 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

3 days ago