मुख्य समाचार

धर्मशाला : मुख्यमंत्री व कांग्रेस सरकार पर जनता का विश्वास मजबूत : पुनीत मल्ली

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव एवं मीडिया काॅआर्डिनेटर पुनीत मल्ली ने प्रेस को जारी एक ब्यान में कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व कांग्रेस सरकार पर जनता का विश्वास मजबूत हुआ है, जिसका उदाहरण जनता ने शिमला नगर चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में भाजपा नेता आए दिन कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो घटिया ब्यानबाजी कर रहे थे उसका जबाव भी जनता ने भाजपा नेताओं को दे दिया है। उन्होंने कहा कि दस सालों के बाद पार्टी सिंबल पर हुए नगर निगम के चुनाव में जनता ने ऐतिहासिक जीत दी है, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि जनता कांग्रेस सरकार के प्रति क्या सोच रखती है। मल्ली ने कहा इन चुनावों में भाजपा की धन बल की राजनीति काम नही आई। पुनीत मल्ली ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विस चुनावों में जो घोषणाएं जनता से की थी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू उन्हे पूरी कर रहे हैं, तथा प्रदेश की आर्थिकी किस प्रकार से मजबूत हो सके इस दिशा पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल में एक मजबूत सरकार का गठन हुआ है। पुनीत मल्ली ने कहा कि जनता का भाजपा से पूरी तरहं से मोह भंग हो चुका है तथा 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भी देश की जनता भाजपा को सबक सिखाने के इंतजार में हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने पांच सालों तक विकास के नाम पर लोगों को अंधेरे में रखा, जबकि केंद्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश की जनता भुगत रहीे है। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार झेल रही जनता अब नरेंद्र मोदी की सरकार से भी छुटाकारा चाहती है, ताकि देश को बर्बाद होने से बचाया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

2 days ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

3 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

3 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

3 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

4 days ago