मुख्य समाचार

वन विभाग के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से राज्यपाल ने किया संवाद

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नाहन में हिमाचल प्रदेश वन विभाग के तहत वन मण्डल नाहन के ‘‘वन समृद्धि-जन समृद्धि’’ आम्बवाला-सैनवाला स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी ये महिलाएं जहां वन संरक्षण का कार्य कर रही हैं वहीं जंगलों में लगने वाली आग की घटनाओं से बचाव के लिए लोगों को भी जागरूक कर रही हैं। उन्होंने वन विभाग को इन्हें और अधिक जमीन उपलब्ध करवाने के लिए कहा ताकि जहां ये वन उत्पादों को और उगा सकें वहीं इन उत्पादों को और विस्तार दे सकते हैं।
उन्होंने समूह की महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह वन संरक्षण की दिशा मेें अच्छा काम कर रही हैं और विशेषकर औषधीय पौधों को उगाकर वे जागरूकता का काम भी कर रही हैं। इस अवसर पर, वन मण्डलाधिकारी सौरभ ने राज्यपाल का स्वागत किया। विधायक अजय सोलंकी उपायुक्त सुमित खिमटा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इससे पूर्व, राज्यपाल ने त्रिलोकपुर मंदिर न्यास द्वारा संचालित गौशाला का भ्रमण भी किया। बाद में, वह सुकेती फॉसिल पार्क व संग्राहलय भी गए। उन्होंने इस संग्राहलय में संरक्षित रखे गए जीवाश्म के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने यहां रूद्राक्ष का पौधा भी रोपित किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

4 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

7 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

9 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

3 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

3 days ago