मुख्य समाचार

मंडी : मंडी में बारिश से बिगड़े हालात, गोरा गांव में रिहायशी मकान जमींदोज

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

पूरे प्रदेश सहित मंडी जिला में भी जारी मूसलाधार बारिश से अब हालात बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जिला की लडभड़ोल तहसील में रिहायशी मकान जमींदोज होने की घटना सामने आयी है। मकान के गिरने का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, यह वीडियो यहां के स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया है जिसे सोशल मीडिया शेयर किया गया है। मकान गिरने से कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। खतरे को भांपते हुए प्रशासन द्वारा पहले ही मकान में रह रहे लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था। मिली जानकारी के अनुसार तहसील लडभड़ोल से कुछ ही दूरी पर लडभड़ोल-कांढ़ापत्तन सड़क के समीप गांव गोरा में आज दोपहर को प्यार चंद पुत्र स्वर्गीय रूप सिंह ठाकुर का मकान लैंडस्लाइड होने के चलते जमींदोज हो गया। मकान का मलबा सड़क पर गिरने से यहां पर सड़क मार्ग भी बाधित हो गया। लैंडस्लाइड के चलते मकान गिरने से प्यार चंद का लाखों का नुकसान हो गया है। इस लैंडस्लाइड से विद्युत बोर्ड को भी नुकसान पहुंचा है। लैंडस्लाइड के दौरान विद्युत उपमंडल लडभड़ोल के बिजली के खंबे भी धराशाई हो गए। जिससे काफी देर तक विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही, बाद में कड़ी मशक्कत के बाद विभागीय कर्मचारियों ने विद्युत आपूर्ति को बहाल किया। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार मेघना गोस्वामी अपने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। तहसीलदार मेघना स्वामी ने बताया कि भारी बारिश के कारण हुई लैंडस्लाइडिंग के कारण मकान गिर गया है और मकान में रहने वालों को प्रशासन ने पहले ही कहीं और शिफ्ट करवा दिया था। उन्होंने प्रभावित परिवार को प्रशासन की हरसंभव सहायता प्रदान करने का भी आश्वासन दिया।गौरतलब है कि प्रदेश में बीते 5 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से हिमाचल वासियों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आज सुबह भी प्रदेश सहित मंडी जिला में भी मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। इस बारिश से जहां सबसे अधिक गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है, वहीं कई लैंडस्लाइड की घटनाएं भी सामने आई हैं। 

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

12 hours ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

13 hours ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

15 hours ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

16 hours ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

16 hours ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

16 hours ago