मुख्य समाचार

चंबा : ऐप व वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थी स्वयं भी कर सकेंगे शिक्षा मूल्यांकन – उपायुक्त चंबा

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),
शिक्षा के क्षेत्र में दिन व दिन बढ़ती प्रतिस्पर्धाओं को देखते हुए अब जिला प्रशासन चंबा ने भी इस दिशा सुधार लाने के लिए बेसिक कक्षाओं से लेकर उच्च कक्षाओं तक विधार्थियों को निपुण बनाने के कमर कस ली है। जिसके चलते चंबा जिला में शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने के लिए नीति आयोग व उपायुक्त अपूर्व देवगन की मध्य में ईएमबीआईबीई संस्था के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए गए। ईएमबीआईबीई संस्था के साथ हुए करार के संदर्भ में उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने बताया कि ईएमबीआईबीई संस्था विद्यार्थियों की लर्निंग आउटकम में सुधार हेतु एप्लीकेशन तथा वेबसाइट के माध्यम से पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाएगी। इस एप्लीकेशन व वेबसाइट के माध्यम से कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थी गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान तथा कक्षा नौवीं व दसवीं के विद्यार्थी गणित व विज्ञान और इसी प्रकार 11वीं व 12वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थी भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित व जीव विज्ञान की पढ़ाई अध्यापकों के मार्गदर्शन व स्वयं भी कर सकेंगे। संस्था द्वारा तैयार की गयी वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन को जिला चंबा में शुरू करने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना को व्यवहारिक रूप प्रदान करने के लिए जल्द ही सभी विद्यालयों के प्रमुखों व विषयाध्यापकों से बैठक आयोजित की जाएगी l जिसमें सभी विद्यालय प्रमुखों व विषयाध्यापकों को वेबसाइट और मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में पूरी जानकारी प्रदान की जाएगी l संस्था द्वारा तैयार की गयी वेबसाइट व ऐप के माध्यम से विद्यार्थियों की लर्निंग आउटकम में गुणात्मक सुधार लाने वाला पहला आकांक्षी जिला होगा। इस ऐप व वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थी स्वयं भी अपना मूल्यांकन कर सकेंगे व उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा नीति आयोग द्वारा जिला के 490 से अधिक विद्यालयों में आगामी दो वर्षों के लिए नि:शुल्क प्रदान की जाएगी। इस ऐप के माध्यम से जिला के ऐसे विद्यालयों में भी शिक्षण किया जा सकेगा जहां मूलभूत सुविधाओं की कमी है। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

4 hours ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

7 hours ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

9 hours ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

3 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

3 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

3 days ago