मुख्य समाचार

भरमौर : चौरासी मंदिर में दान पात्रों की सुरक्षा के प्रबंधों को लेकर बैठक आयोजित

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में चौरासी मंदिर परिसर में रखे दान पात्रों की सुरक्षा के प्रबंधों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आए दिन दान पात्रों की छेड़छाड़ की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं जिसके दृष्टिगत चौरासी मंदिर परिसर में दान पात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने नायब तहसीलदार को हर माह दानपात्र खोलने और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को हर समय क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग को भी रोजाना दान पात्रों के निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आह्वान किया है कि दान पात्रों से छेड़छाड़ की घटना या किसी व्यक्ति को दानपात्र से छेड़छाड़ करते हुए पाया जाए तो उसकी सूचना तुरंत उनके कार्यालय में दी जाए। उन्होंने कहा कि घटना के दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में आए पुजारियों व प्रधानों से मंदिर परिसर की व्यवस्था को लेकर एडीएम ने विचार-विमर्श किया और पुजारियों द्वारा रखी गई समस्याओं को भी सुना। उन्होंने पुजारियों से भी आग्रह किया कि वह पूजा अर्चना करने के समय दान पात्रों की निगरानी में भी अपना पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने पुजारियों और स्थानीय लोगों को मंदिर परिसर के रखरखाव व मरम्मत के लिए अपना सहयोग देने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोगों की मंदिरों के प्रति धार्मिक आस्था है, इनकी पवित्रता और आस्था को बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी नागरिक कुलबीर सिंह राणा, नायब तहसीलदार देवेंद्र गर्ग, पुलिस निरीक्षक हरनाम सिंह, लक्ष्मण दत्त शर्मा पुजारी, मुकेश कुमार, अजय कुमार व कन्हैया लाल शर्मा उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

4 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

6 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

7 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

10 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

10 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

10 hours ago