अपराध /दुर्घटना

मंडी : एक वर्ष बाद फिर से मंडी जिला का सुंदरनगर बना अवैध शराब का अड्डा

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

जहरीले शराब कांड से 8 लोगों की मौत के एक साल के बाद फिर से जिला मंडी सुंदरनगर अवैध शराब का अड्डा बन गया है। बीते 24 घंटे में सुंदरनगर के विभिन्न पुलिस थानों में अवैध शराब को लेकर 5 एफआईआर दर्ज हुए हैं। इसमें से एक प्राथमिकी में सुंदरनगर में पूर्व में शराब का कारोबार करने वाले कारोबारी पर अवैध तौर पर शराब बेचने का आरोप लगाया गया है। जबकि एक अन्य एफआईआर में वर्तमान ठेकेदार पर अपने ठेकों पर बिना लाइसेंस वाली शराब बेचने और खरीदने के आरोप को लेकर एफआईआर दर्ज कराई गई है। लेकिन अनधिकृत सोर्स से शराब लोग खरीद रहे है,जिसकी गुणवत्ता को लेकर प्रश्न चिन्ह खड़े हो गए हैं। इसे कारोबारियों में वर्चस्व की लड़ाई के तौर पर भी देखा जा रहा है। पुलिस में मामले दर्ज होने के बाद आबकारी विभाग भी जग गया है। मंडी पुलिस और आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा सुंदरनगर में विभिन्न ठेकों से शराब के सैंपल भी भरे गए हैं। बता दें कि इस मामले में विवाद तब शुरू हुआ है जब पुलिस थाना सुंदरनगर में क्षेत्र के अधिकृत शराब ठेकेदार अजय वर्मा पुत्र अनंत राम वर्मा निवासी गांव व डाकघर मैड़ तहसील और जिला हमीरपुर ने पूर्व के ठेकेदार अश्विनी कौशल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने सुंदरनगर शहर के भोजपुर में दो व्यक्तियों से दो बोतल वीआरवी संतरा बरामद की है। आरोप लगाया है कि यह पूर्व के ठेकेदार अश्वनी के गोदाम से बेची गई है। जबकि वर्तमान शराब के ठेकेदार के खिलाफ राजेश कुमार पुत्र सिंघराम निवासी चांगर के थाना सुंदरनगर में प्राथमिकी दर्ज करा आरोप लगाया है कि अनंत राम वर्मा व उसके पार्टनर के सुंदरनगर और नेरचौक में 2023-24 के लिए शराब के ठेके है। यह लोग आपराधिक प्रवृति के है और अपने ठेकों पर नकली शराब भी बेचते है। शिकायतकर्ता ने कई ठेकों के नाम भी एफआईआर में दिए है जिनमें बिना लाइसेंस वाली शराब व अवैध शराब बेचने और खरीदने का धंधा किया जा रहा है। 

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

3 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

5 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

8 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

9 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

9 hours ago