मुख्य समाचार

सिरमौर : सुमित खिमटा ने संभाला उपायुक्त सिरमौर का पदभार

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

सुमित खिमटा ने पिछले कल उपायुक्त सिरमौर का पदभार संभाल लिया है। वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी खिमटा इससे पूर्व उपायुक्त लाहौल-स्पिति के पद पर तैनात थे। उपायुक्त ने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों योजनाओं और निर्देशों को सही परिप्रेक्ष्य के साथ तीव्रता के जिला में लागू करना है। उन्होंने कहा कि क्षमता, जवाबदेवी, पारदर्शिता के तीन मूल सिद्धांतों अनुरूप वह कार्य करेंगें। उन्हांेने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध स्वास्थ्य और शिक्षण सेवाओं का लाभ सभी लोगों को मिले यह सुनिश्चित बनाया जाएगा | साथ ही इन संस्थानों में ढांचागत सुविधायें विकसित की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि जिला में हेलीपोर्ट, राजीव गांधी मॉडल स्कूल और इलैक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास की तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि जिला के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि वेल्फेयर एडमिनिस्ट्रेशन के तहत सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाएगा। सुमित खिमटा ने कहा कि आम जन के स्वास्थ्य के दृष्टिगत फूड सेफटी के मापदंडों को भी जिला में लागू किया जाएगा। इसके अलावा जनता के राजस्व सम्बन्धी कार्यों के समयबद्ध निपटारे किये जाएंगे। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने पूर्व में विभिन्न प्रशासनिक व अन्य पदों पर कार्य करते हुए अपनी बेहतरीन सेवायें प्रदान की हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में 200 पदों के लिए 6 से 13 अप्रैल तक आयोजित होंगे कैम्पस इंटरव्यू     

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  नाहन, 02 अप्रैल- मैसर्ज स्काय मरचेंट इंटरनेशनल, पंथाघाटी शिमला द्वारा…

12 hours ago

सिरमौर में अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़, 25 पौधे व 1.106 किलो चूरा पोस्त बरामद

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के माजरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

14 hours ago

नाथपा झाकड़ी ने 7506 मिलियन यूनिट उत्पादन कर रचा रिकॉर्ड, वित्तीय वर्ष का दूसरा सबसे बड़ा कीर्तिमान”

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), भारत की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना,…

14 hours ago

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

17 hours ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

17 hours ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

18 hours ago