भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
जन -जातीय क्षेत्र भरमौर में जल-शक्ति विभाग भरमौर की पेयजल आपूर्ति व मटमैले पानी की सप्लाई व सीवरेज समस्या को लेकर आज व्यापार मंडल भरमौर का एक प्रतिनिधिमंडल व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान रंजीत शर्मा की अगुवाई में अधिशाषी अभियंता जल-शक्ति विभाग भरमौर हरबिंदर सिंह चौणा से मिला व उन्हें ज्ञापन भी सौंपा | उन्होंने बताया कि भरमौर में प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति में मटमैले पानी की सप्लाई हो रही है जो कि लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव डाल सकती है | भरमौर उपमंडल में सीवरेज लीकेज एक आम समस्या बन चुकी है व रोजाना पर्यटक भरमौर पंहुच रहें हैं जिससे उनमें एक गलत मैसेज जा रहा है | उन्होंने संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि समय रहते इन समस्याओं का निपटारा किया जाए | इस मौके पर उनके साथ कोर कमेटी सदस्य टेक चंद ठाकुर, जैसी राम ठाकुर, उपाध्यक्ष आजाद जरियाल, कोषाध्यक्ष कर्ण शर्मा भी मौजूद रहे |
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में स्थित गैलियो शिरगुल मंदिर में वर्ष…
ब्यूरो रिपोर्ट। पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत खालटू गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से एक दुखद हादसे की खबर…
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। ठियोग। पुलिस थाना ठियोग के तहत मतियाना बाजार में शनिवार…
ब्यूरो रिपोर्ट। राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान प्रणाली को और अधिक सख्त व डिजिटल बनाने…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो…